11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालमंगलवार को मनाया जाएगा दादाजी धाम मंदिर का 16 वां स्थापना दिवस 

मंगलवार को मनाया जाएगा दादाजी धाम मंदिर का 16 वां स्थापना दिवस 

Published on

भेल भोपाल

मंगलवार को मनाया जाएगा दादाजी धाम मंदिर का 16 वां स्थापना दिवस ,राजधानी के रायसेन रोड के पास पटेल नगर भोपाल स्थित दादाजी धाम मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दादाजी धाम मंदिर का 16 स्थापना दिवस के संबंध में  श्री श्री 1008 श्री दादाजी गरूदेव चैरिटेबिल ट्रस्ट के द्वारा बताया कि 16 वां स्थापना दिवस पर विशेष तैयारी की जाएगी जिसमें प्रातः 9:00 बजे से सभी भगवान गणेशजी, मां दुर्गा, सीताराम, शिव पार्वती, लक्ष्मी नारायण, राधे कृष्ण, गायत्री माता, हनुमान जी, अर्धनारीश्वर भगवान, धूनी वाले दादाजी, सांईंबाबा, अनंत श्री दादाजी गुरुदेव साईंखेड़ा वाले, मुख्य शिखर पर विराजित चारो धाम द्वारकाधीश जी, बद्रीनाथ जी, जग्गन्नाथ जी, रामेश्वरम जी एवं गर्भ ग्रह परिक्रमा स्थल में स्थापित सभी संत वेदव्यास जी, कबीर दास जी, तुलसीदास जी, मीराबाई, भगवान बुद्ध, महावीर स्वामी, आदि गुरु शंकराचार्य, संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज, महाराजा अग्रसेन जी, परमहंस जी, गुरु नानक देव जी, ऋषि दधीचि, गजानंद महाराज, झूलेलाल जी, श्री राम शर्मा आचार्य जी,अनंतश्री दादाजी गुरुदेव समाधि स्थल।

प्राण प्रतिष्ठा के समय उपस्थित सभी यजमानो को पंडित राजेंद्र पलिया द्वारा अभिषेक, पूजन, हवन, आरती कराई जाएगी एवं सभी भगवानों को नवीन वस्त्र पहनाए जाएंगे एवं विशेष श्रृंगार आभूषण द्वारा किया जाएगा एवं मंदिर में आकर्षक लाइटिंग, फूल मालाओं से सजावट की जाएगी। बाद में महाप्रसादी वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़िए: 29 जून के अवकाश को लेकर बैठक, एचएमएस ने किया विरोध

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this