9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeहेल्थखुद की देखभाल के लिए अपनाएँ ये 5 आसान आदतें स्वस्थ शरीर...

खुद की देखभाल के लिए अपनाएँ ये 5 आसान आदतें स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए अब नहीं करना पड़ेगा समझौता

Published on

खुद की देखभाल के लिए अपनाएँ ये 5 आसान आदतें स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए अब नहीं करना पड़ेगा समझौता,दैनिक जीवन में ऐसे बहुत से लोग हैं जो किसी न किसी कारणवश खुद का ठीक से ख़्याल नहीं रख पाते. कुछ लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या, तनाव या शारीरिक कमज़ोरी के कारण अपनी सेहत और रूटीन को नज़रअंदाज़ कर देते हैं.

धीरे-धीरे यह आदत न सिर्फ़ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालती है. अगर आप भी खुद की देखभाल करने में पीछे रह जाते हैं, तो कुछ आसान आदतों को अपनाकर अपनी दिनचर्या में सुधार कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिन्हें आप रोज़ाना अपना सकते हैं.

पौष्टिक और स्वस्थ आहार

अगर आप रोज़ाना संतुलित और पौष्टिक भोजन खाते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. इसके साथ ही, ताज़े फल, सब्ज़ियाँ, सूखे मेवे और प्रोटीन युक्त आहार लें, ताकि शरीर को ज़रूरी ऊर्जा और पोषण मिल सके. यह न सिर्फ़ आपके शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारेगा बल्कि मानसिक तौर पर भी आपको तरोताज़ा महसूस कराएगा.

योग और हल्का व्यायाम

ऐसे बहुत से लोग हैं जो योग से मीलों दूर रहते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो इस आदत को बदलने की कोशिश करें. रोज़ाना कुछ समय योग या हल्के व्यायाम के लिए निकालें. यह न सिर्फ़ शरीर को सक्रिय बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है. सुबह की ताज़ी हवा में योग या हल्की स्ट्रेचिंग आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेगी.

अच्छी और पूरी नींद

अगर आप रोज़ाना ठीक से नहीं सोते हैं, तो आप कई बीमारियों को न्योता दे रहे हैं. सुनिश्चित करें कि रोज़ाना कम से कम 7-8 घंटे की पूरी नींद लें, ताकि शरीर और मन को पूरा आराम मिल सके. नींद की कमी से एकाग्रता में कमी, चिड़चिड़ापन और रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमज़ोर होना जैसी समस्याएँ हो सकती हैं. अच्छी नींद आपको शारीरिक और मानसिक रूप से रिचार्ज करती है.

पानी का सही सेवन

पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत ज़रूरी है. यह शरीर को डीटॉक्स करता है और आपको हाइड्रेटेड रखता है. रोज़ाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पिएँ. पानी की पर्याप्त मात्रा शरीर के अंगों को सही ढंग से काम करने में मदद करती है और त्वचा को भी स्वस्थ रखती है.

यह भी पढ़िए: बीएचईएल हरिद्वार ने डिस्पैच किया 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल जनरेटर स्टेटर

खुद के लिए समय निकालें

अगर आप रोज़ाना कुछ समय सिर्फ़ अपने लिए निकालते हैं, चाहे वह किताब पढ़ना हो, संगीत सुनना हो या कुछ लिखना हो, तो यह आपको मानसिक शांति देता है और आपको अंदर से बेहतर महसूस कराता है. यह ‘मी टाइम’ आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक संजीवनी का काम करता है, जो आपको रोज़मर्रा के तनाव से मुक्ति दिलाता है और आपको तरोताज़ा रखता है.

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से डॉक्टर बनकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से एक युवक द्वारा डॉक्टर बनकर ठगी...

गैस प्रभावित इलाकों में अप्रभावित क्षेत्रों के मुकाबले 13 गुना ज्यादा फैला कैंसर रोग

भोपाल विश्व कर्क रोग (कैंसर) दिवस के अवसर पर गैस संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने...