19.6 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यमनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 25-30 घायल

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 25-30 घायल

Published on

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 25-30 घायल,उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर में आज सुबह भगदड़ मच गई. इस दुखद घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 से 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

कोटवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मंदिर में भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे और पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

मंदिर में भगदड़ क्यों मची?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भगदड़ अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्थित प्रबंधन के चलते हुई. सावन का महीना होने के कारण हरिद्वार में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लोग मंदिरों में जल चढ़ाने आ रहे हैं, और आज सुबह भी मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भीड़ थी. इसके अतिरिक्त, ऊपर से बारिश हो रही है जिसके कारण रास्ते में पानी और फिसलन है. साथ ही, मंदिर तक जाने का रास्ता ढलान वाला और संकरा है. इन्हीं परिस्थितियों के कारण भक्तों के बीच अफरा-तफरी मच गई. स्थिति अनियंत्रित हो गई और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ.

यह भी पढ़िए: IND vs ENG:मैनचेस्टर टेस्ट जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने जताई संन्यास की आशंका

यह घटना एक बार फिर धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन की चुनौतियों को उजागर करती है, खासकर त्योहारों और विशेष अवसरों पर जब श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक होती है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. प्रशासन द्वारा इस घटना की विस्तृत जांच की जा रही है.

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...