24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यनएगंज में दिनदहाड़े बैंक लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्टाफ को बनाया बंधक

नएगंज में दिनदहाड़े बैंक लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्टाफ को बनाया बंधक

Published on

नएगंज।

नएगंज में दिनदहाड़े बैंक लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्टाफ को बनाया बंधक,कस्बे में स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में सोमवार की सुबह लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। बैंक अधिकारियों के अनुसार घटना के समय मैनेजर समेत 6 स्टाफ सदस्य मौजूद थे। हथियारबंद बदमाश हेलमेट पहनकर बैंक में घुसे, जिससे उनका चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया। सभी आरोपियों के हाथ में कट्टा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह बैंक सोना गिरवी रखकर लोन देने का काम करता है। सामान्य दिनों में बैंक सुबह 10:30 बजे खुलता है, लेकिन त्योहारों के कारण पिछले कुछ दिनों से यह सुबह 8 से 9 बजे के बीच खुल रहा था। घटना के समय बैंक में सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में 4 बदमाश नजर आ रहे हैं, जबकि बैंक स्टाफ ने पुलिस को बताया कि उनकी संख्या 6 थी।

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक एक भारतीय लघु वित्त बैंक (गैर-सरकारी कंपनी) है, जिसकी स्थापना मार्च 2017 में हुई थी। यह बैंक मुख्य रूप से वंचित वर्ग को बैंकिंग सेवाएं और छोटे ऋण प्रदान करता है तथा इसे ‘शेयरों द्वारा सीमित कंपनी’ के रूप में पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...