24 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeUncategorizedगौसेवा मे तनमनधन से समर्पण की अद्वितीय मिसाल सोनाली पंवार

गौसेवा मे तनमनधन से समर्पण की अद्वितीय मिसाल सोनाली पंवार

Published on

गौसेवा मे तनमनधन से समर्पण की अद्वितीय मिसाल सोनाली पंवार,बड़वाह- गौसेवा सर्वोपरि व अद्वितीय परम सेवा होती है । इस सेवा को व्यक्ति गत देखने का अवसर मिला। मेन हाईवे पर गौबछड़ा बैठा था जो अचानक उठ खड़ा होकर दौड़ने लगा व चार पहियां वाहन के टकराकर घायल हो गया। राहगीरों व गौसेवकों ने तत्काल बछड़े को उठाकर रोड साईड करके सहलाया व पानी पिलाया। सभी ने बहुत सेवा की तथा उपचार के लिए पशु सेवीका को किसी सेवक ने फोन किया तो तुरंत गौरक्षा की परम सेवाभावी व प्रतिमूर्ति आदरणीया मातृशक्ति सोनाली पंवार ने स्वयं के व्यय से त्वरित बेहतर उपचार किया।

घटना की जानकारी मिलते ही मार्ग दर्शन के लिए अजाक्स संघ जिला सचिव तथा क्षेत्रीय पशुपालन विभाग के जिलाध्यक्ष मा. डा.जितेन्द्र सैते ने तत्काल मौका स्थल पर आकर बछड़े के उपचार मे बेहद सहयोग किया। सेवकगणो मे वरिष्ठ पत्रकार व जनसेवक भूपेंद्र सेन. राजपाल सिंह मंडलोई. पुष्पेन्द्र रावल. प्रेमभाई सेन. रघुनाथ सावल्दे. आदि ने बछड़े को उठाकर पास के मंदिर मे उचित ईलाज के लिए सुरक्षित रखा। अब पशुपालन विभाग आवारा मवेशियों का दुर्घटना होने पर अनवरत मौका स्थान जाकर उपचार भी कर रहे है। पशुपालन विभाग की बेहद सराहनीय पहल है।

अदम्य साहसी मा. सोनाली पंवार विगत 4/5 वर्षो से इस सेवा मे निरंतर तत्पर है। आपकी शैक्षणिक योग्यता उच्चतर होकर एमबीए व स्टेनोग्राफर आदि मे निपुण होकर परम सेवाभावी है। आपकी इस जीव प्रेमी निशुल्क व निस्वार्थ सेवा भावना के कारण मा. मुख्यमंत्री जी ने शानदार पुरुस्कृत भी किया है। आवारा मवेशियों की कांजीहाउस व गौशाला मे उचित परवरिश होना चाहिए व पशुओ के मालिकों का भी सहयोग लेना चाहिए। ताकि मेनरोड पर कोई भी दुर्घटनाये ना हो सके। पशु भी आम जनता को घायल करते है जिसमे बुजुर्ग व महिला बच्चे शिकार होते है।

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

इसी प्रकार से विषैले सांपो को जीवित पकड़ने मे जनसेवक माहिर मा. टोनी जी भी अद्वितीय कार्य करते है। इसी तरह के महान जन सेवक कपिल तिवारी गड़बड़ तिवारी भी निजी खर्चे से बरसात मे रोड़ के गड्डे भरना आदि जनकल्याण के कार्य निरंतर करते है । जिससे आमजन को अप्रिय स्तिथि से निजात मिलकर राहत भरा सुकून मिलता है। ऐसे साहसिक कार्य करने वाले महारथियों को बड़े मंचो से सम्मानित भी करना चाहिए। जिससे मानवीय मूल्यों की प्रेरणा जन जन तक पहुंच सके।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...