13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल अंतर इकाई खेलकूद प्रतियोगिता एवं ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर प्रतियोगिता के...

भेल अंतर इकाई खेलकूद प्रतियोगिता एवं ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर प्रतियोगिता के किट अलॉउंस में बढ़ोत्तरी की मांग

Published on

भेल भोपाल।

भेल अंतर इकाई खेलकूद प्रतियोगिता एवं ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर प्रतियोगिता के किट अलॉउंस में बढ़ोत्तरी की मांग,ऐबू संबद्ध निफ्टू का एक प्रतिनिधिमंडल बीएचईएल कॉर्पोरेट के महाप्रबंधक (एचआर एडमिनिस्ट्रेशन एंड आईएसएमजी) एवं अध्यक्ष बीएचईएल स्पोर्ट्स राजीव श्रीवास्तव एवं बीएचईएल चीफ स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर भरत पंवार से मिला एवं बीएचईएल अंतर इकाई खेलकूद प्रतियोगिता एवं ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर प्रतियोगिता के किट अलॉउंस एवं भत्तों के संबंध में चर्चा की गई।

यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन संबद्ध निफ्टू की ओर से दिल्ली कॉर्पोरेट के कार्यकारी अध्यक्ष व निफ्टू दिल्ली के अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव बलवंत सिंह रावत एवं ऐबू बीएचईल भोपाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित हुए।

ऐबू के महासचिव रामनारायण गिरी ने बताया कि बीएचईएल की सभी इकाई के कई कर्मचारी खिलाड़ी बीएचईएल कि विभिन्न अंतर इकाई खेलकूद प्रतियोगिता एवं ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर कि प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं एवं अपनी बीएचईएल इकाई का एवं बीएचईएल का नाम रोशन करते हैं।

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

बीएचईएल में परिपत्र संख्या 019/पीपीएक्स/2010 दिनाँक 04.05.2010 एवं परिपत्र संख्या 021/पीपीएक्स/2011 दिनाँक 27.07.2011 के द्वारा अंतिम बार बीएचईएल अंतर-इकाई खेलकूद प्रतियोगिता एवं ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर प्रतियोगिता में कर्मचारियों की प्रतिभागिता के लिए किट एलाउंस एवं भत्तों का पुनरीक्षण किया गया था।

लगभग 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी उसी दर पर खिलाड़ी कर्मचारी इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करने पर विवश हैं जबकि मंहगाई बहुत बढ़ चुकी है। बीएचईएल अंतर इकाई खेलकूद प्रतियोगिता एवं ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर प्रतियोगिता में कर्मचारियों की प्रतिभागिता के लिए किट एलाउंस का पुनरीक्षण किया जाए।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

इंसेंटिव को लेकर का चरणबद्ध आंदोलन जारी

भोपाल। भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध...

बीएचईएल भोपाल का पीवीटी 581 करोड़, टर्न ओवर 4647 और कैश कलेक्शन 5530 करोड़

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025.26 में रिकार्ड पीवीटी 581, टर्नओवर 4647और कैश...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...