14.7 C
London
Friday, October 31, 2025
Homeभोपालआने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी जिम्मेदारी—हेमंत खंडेलवाल— भाजपा प्रदेश...

आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी जिम्मेदारी—हेमंत खंडेलवाल— भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ’एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा रौंपा

Published on

भोपाल।

आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी जिम्मेदारी—हेमंत खंडेलवाल— भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ’एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा रौंपा,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक  हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने रविवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के ज्यूडीशियल अकादमी के सामने भदभदा पुल के समीप पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा आयोजित’’एक बगिया मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम में पौधा रोंपा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण खराब करने की जिम्मेदार हमारी वर्तमान पीढ़ी है, इसलिए इसे बचाना और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी ही जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी एवं करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज ने भी संबोधित कर स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने का आग्रह किया।

पर्यावरण की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए लगातार पौधे लगाना जरूरी है। इस संबंध में मैं  भगवानदास सबनानी और उनकी टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने 5 हजार पौधे रोपे जाने की व्यवस्था की है। शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा समाज और अच्छा पर्यावरण देने की चिंता करें और ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रयास करें, जो सैकड़ों साल पहले हुआ करता था।

यह भी पढ़िए:हमारे देश में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनी चर्चा का विषय- ईडी भोपाल

प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री ने आमजन के साथ लगाए पौधे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने  पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर  शांडिल्य महाराज, कथावाचक मुकेश महाराज एवं वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम नागरिकों के साथ 2100 से अधिक पौधों का रोपण किया।

Latest articles

More like this

पहले ही दिन गोवा, दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट्स हुईं फुल

भोपाल ।सतना/हवाई पट्टी नगर। विंटर सीजन की शुरुआत के साथ ही सतना एयरपोर्ट से...

नर्स की सड़क हादसे में मौत

भोपाल ।भोपाल की 25 वर्षीय नर्स वर्षा लोधी का विदिशा में सड़क हादसे में...

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती दुर्गा हनुमान मंदिर दशहरा मैदान अयोध्या बायपास रोड़ पहुंची

भेल भोपाल ।गौ-संवरधन संकल्प समागम गोपा अष्टमी पर्व बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा...