19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में फोड़ी मटकी, जीता 2.51 लाख रुपए का इनाम श्री कृष्ण जन्माष्टमी...

भेल में फोड़ी मटकी, जीता 2.51 लाख रुपए का इनाम श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन भोजपाल महोत्सव मेला समिति ने किया आयोजन

Published on

अवधपुरी चौराहे पर 2.51 लाख रुपए की इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 15 से ज्यादा टीमें हुई शामिल

इंडियन आइडल फेम-15 चैतन्य देवड़े की गोविंदा आला की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

भोपाल. गोविंदा आला रे आला, जरा मटकी संभाल बृजवाला, एक, दो, तीन, चार संग पांच, छ, सात हैं ग्वाला जैसी सुमधुर प्रस्तुति से इंडियन आइडल फेम-15 चैतन्य देवड़े ने मटकी फोडऩे आए गोविंदाओं की टोलियों और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। चैतन्य देवड़े भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा आयोजित प्रदेश की सबसे बड़ी ईनामी राशि वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 15 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया। इसमें एकता स्पोर्टस म्लब “दमुआ हिंदवाड़ा, डी. जे. ब्यास बैतूल “आमला, मुक्तेश्वर महादेव मटकी फोड़ टीम, गौरागांव भोपाल, श्रीधाम टीम भवानी चौक भोपाल सहित अन्य टीमें शामिल हुईं और 60 फीट ऊंची मटकी को फोडऩे की कोशिश की।देर रात टीम के सदस्यों ने मटकी फोड़ कर 2.51 लाख रुपए की ईनामी राशि जीती। कार्यक्रम का आयोजन अवधपुरी चौराहा स्थित विवेकानंद स्कूल के सामने हेलीपैड पर शाम 7 बजे से किया गया।

यह भी पढ़िए: हमारे देश में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनी चर्चा का विषय- ईडी भोपाल

मुख्य अतिथि हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे। विशिष्ठ अतिथि आलोक शर्मा, समिति के संरक्षक व सांसद भोपाल, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, रविंद्र यति भाजपा जिला अध्यक्ष, किशन सूर्यवंशी अध्यक्ष नगर निगम, विकास वीरानी भाजपा नेता, समिति के संयोजक, अध्यक्ष सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

कई जिलों की टीमें ने दर्शकों का बढ़ाया उत्साह- 

समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि 2.51 लाख रुपए इनामी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलो से 15 से ज्यादा गोविंदा की टोलियां शामिल हुई। प्रतियोगिता में विद्युत साज सज्जा, भव्य अतिशबाजी के साथ इंडियन आइडल फेम-15 चैतन्य देवड़े ने अपने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देकर गोंविंदा की टोलियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मेला टीम के महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, महेंद्र नामदेव, मधु भवनानी, विनय सिंह, देवेंद्र चौकसे, अखिलेश नागर, दीपक बैरागी, जाहिद खान, दीपक शर्मा, गोपाल, केश कुमार शाह, चंदन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

ऐबू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर लगातार 10वें वर्ष विशेष कार्यक्रम

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को ऑल इंडिया बीएचईएल...

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...