16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल थ्रिफ्ट में ताला तोड़ने के राजनीतिक समीकरण

भेल थ्रिफ्ट में ताला तोड़ने के राजनीतिक समीकरण

Published on

केसी दुबे, भोपाल

भेल थ्रिफ्ट में ताला तोड़ने के राजनीतिक समीकरण,भेल में भी अजीबो—गरीब नजारे देखने को मिलते हैं। सत्ताधारी संचालक मंडल के दो सदस्यों की नाराजगी फिर अध्यक्ष के चैंबर में तालाबंदी फिर डबल ताला बंदी फिर ताला तोड़ने की घटनाएं नया—नया रूप लेती जा रही हैं। अब यह चर्चा आम हो गई है कि क्या एक बार नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे। मामला थ्रिफ्ट सोसायटी के टेंडर का हो या कोई ओर, लेकिन इस बात के संकेत भी मिलना शुरू हो गए हैं कि कहीं सत्ता परिवर्तन का माहौल न बन जाए।

भले ही अध्यक्ष फिर से बन जाएं, लेकिन साथ पुरानों का नहीं नए संचालकों का होना दिखाई दे रहा है। इससे सत्ताधारी संचालकों में हड़कंप तो मचा हुआ है, लेकिन वह चुप रहकर तमाशा देख रहे हैं। दरअसल जिस दिन अध्यक्ष के चैंबर में दो संचालकों ने दूसरा ताला जड़ दिया तब अध्यक्ष महोदय ने अपने विरोधी तीन संचालक दीपक गुप्ता, निशांत कुमार नंदा, किरण की मौजूदगी में बाकायदा पंचनामा बनाकर खुद अध्यक्ष, मैनेजर नवीन कुमार, कर्मचारी पन्ना लाल के दस्तखत के बाद ताला तोड़ा है।

यह भी पढ़िए: कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में एंटी-रैगिंग वीक का आयोजन

इससे कई बड़े सवाल पैदा होते हैं। अब भेल में कर्मचारी ही नहीं कुछ अधिकारी भी यह चर्चा करने लगे हैं कि शायद अध्यक्ष नई चाल तो नहीं चल रहे हैं। घोर विरोधी संचालक में सिर्फ राजकुमार इडापाची ही नहीं पहुंच पाए थे पंचनामा बनाने के समय। इनका अप्रत्यक्ष रूप से अध्यक्ष के प्रति समर्पण व समर्थन भी दिखाई दे रहा है। खेल जो भी हो, लेकिन मजेदार होगा। यदि सत्ताधारी संचालक मंडल झुक गया तो मामला फिर जैसे का तैसा होगा।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...