10.3 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल कर्मचारियों के आवागमन हेतु गेट नंबर-4 और 8 खोलने की मांग

बीएचईएल कर्मचारियों के आवागमन हेतु गेट नंबर-4 और 8 खोलने की मांग

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल कर्मचारियों के आवागमन में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (एआईबीईयू), संबद्ध एनएफआईटीयू ने प्रबंधन से गेट क्रमांक-4 और गेट क्रमांक-8 को पुनः खोलने की मांग की है।
गुरुवार को यूनियन का प्रतिनिधिमंडल एजीएम आरिफ सिद्दीकी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के इकाई महासचिव एवं एनएफआईटीयू के प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव रामनारायण गिरी तथा यूनियन के कोषाध्यक्ष एवं एनएफआईटीयू के राष्ट्रीय सचिव विशाल वाणी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़िए: भेल क्षेत्र के पिपलानी की बालिका ने जीता तृतीय ईनाम

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि गेट क्रमांक-1 के सामने रायसेन रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के कारण लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे कर्मचारियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। यूनियन ने गोविंदपुरा टाउनशिप में रहने वाले कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए गेट क्रमांक-8 को भी खोलने की मांग रखी है। यूनियन ने प्रबंधन से आग्रह किया है कि कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों गेट जल्द से जल्द पुनः खोले जाएं।

Latest articles

वरिष्ठ अधिकारियों को दिलाई गई उत्पादकता की शपथ, एमएसएमई क्षेत्र को बताया विकास की रीढ़

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया...

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

More like this

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल ने कर्मचारी सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान...

बीएचईएल को कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम से ₹2,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग दिग्गज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  ने एक बार फिर बड़ी...