10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल में राष्‍ट्रीय खेल दिवस पर निकली साईकिल रैली— 240 से...

बीएचईएल भोपाल में राष्‍ट्रीय खेल दिवस पर निकली साईकिल रैली— 240 से ज्यादा साईकिल प्रेमियों ने लिया हिस्सा

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल के स्‍पोर्ट्स काम्‍प्‍लेक्‍स में रविवार को राष्‍ट्रीय खेल दिवस के तीसरे दिन साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि के रूप में प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख, रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर एवं टीसीबी), विपुल अग्रवाल, महाप्रबंधक (एमएम) एवं अध्‍यक्ष, भेल खेल प्राधिकरण, गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक‍ (सीएमजी, पीएमजी, सीसी एवं डीटीजी), आलोक सेंगर, महाप्रबंधक (फेब्रिकेशन), राजेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक-(एसओएम), आकाश दाणी, महाप्रबंधक-टीपीटीएन&सीईटी, ए ओरंगाबादकर, महाप्रबंधक,टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) सहित कई अधिकारियों, बीएचईएल यूनियन के पदाधिकारी, सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट, असिसटेंट क्माडेंट सहित अन्य कर्मचारीगण एवं नारकोटिक्स विभाग के सदस्यगण उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम की शुरूआत भेल लेडिज क्लब की अध्यक्षा रोजी उपाध्याय एवं सदस्यगण ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडकर किया। इसके पश्‍चात  रोजी उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली की शुरूआत की जिसमें 240 से ज्यादा साईकिल प्रेमियों ने भाग लिया। साईकिल रैली स्‍पोर्ट्स काम्‍प्‍लेक्‍स के एथलेटिक्स मैदान से शुरू होकर बीएचईएल गेट न. 6, जवाहर पार्क, जैन मंदिर होते हुए करीब 8 किमी की दूरी तय करते हुए वापस एथलेटिक्स मैदान में समाप्त हुई।

वहीं साईकिल रैली के दौरान मैदान में रूके महिला खेल-प्रेमियों के लिए म्यूजिकल चेयर्स एवं पुरूष खेलप्रेमियों के लिए रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रैली समाप्ति पर लकी ड्रा के माध्यम से पांच भाग्यशाली प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं म्यूजिकल चेयर्स के विजेताओं को भी भेल लेडिज क्लब की अध्यक्षा द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही साथ रैली में भाग ले रहे दो विशिष्ट खिलाडियों भगवान हिंदुस्तानी एवं अशोक हिंदुस्तानी जिन्होंने एक लाख किमी से ज्यादा साईकिलिंग की है, को उनके खेल में विशेष योगदान के लिए पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया ।  

यह भी पढ़िए:ट्रम्प टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला: भारत पर क्या होगा असर?

अपने संबोधन में प्रदीप कुमार उपाध्याय ने भव्य साईकिल रैली के लिए आयोजन समितियों को बधाई दी एवं रैली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के खेल भावना की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में टीयू सिंह ने साईकिल रैली में उपस्थित सभी अधिकारियों, रैली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं रैली के सफल आयोजन के लिए सभी समितियों का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम का संचालन आरजे अनुज एवं सत्यदेव सोनी ने किया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...