8.4 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में हिंदी मास पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता

बीएचईएल में हिंदी मास पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल में हिंदी मास पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता,बीएचईएल भोपाल में हिंदी मास-2025 के अंतर्गत कर्मचारियों की चिंतन  शक्ति, रचनात्‍मक एवं विचारों को चित्रों के माध्‍यम से कागज पर अभिव्‍यक्‍त करने वाली “पोस्‍टर” प्रतियोगिता की गई थी, जिसका मूल्‍यांकन हेमराम पटेल, महाप्रबंधक (एससीआर) डीएस ठाकुर, अपर महाप्रबंधक (टीआरएम) आरिफ अहमद सिद्दीकी, अपर महाप्रबंधक (मा.सं) एवं पूनम साहू, प्रबंधक (राजभाषा) की उपस्थिति में सम्‍पन्‍न हुआ।

 अपने संबोधन में श्री पटेल ने कहा कि प्रतिभागी चित्रकला के माध्‍यम से न सिर्फ अपना तनाव दूर कर सकते हैं अपितु अपना व्‍यक्त्वि भी निखार सकते हैं। चित्र हमें मानसिक सुख और संतोष प्रदान करते हैं तथा जिन विचारों या बात को हम शब्‍दों के माध्‍यम से नहीं कह पाते उसे चित्र के द्वारा आसानी से व्‍यक्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: जवाहर लाल नेहरू स्कूल से निकली साईकिल रैली

इस अवसर पर श्री ठाकुर  ने कहा कि हिंदी मास के दौरान आयोजित पोस्‍टर प्रतियोगिता में दिए गए विषय के साथ न्‍याय करने हेतु प्रतिभागी अपने मन के उदगारों को रंगों और ब्रश के माध्‍यम से एक बोलती हुई तस्‍वीर बना देते हैं, जो बिना कुछ कहे सब कुछ कह देती है। अंत में श्री सिद्दीकी  ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्‍य उद्देश्‍य किसी खास विषय पर ज्ञान का प्रदर्शन करना और प्रतिभागियों की रचनात्‍मक और विश्‍लेषणात्‍मक क्षमताओं को बढ़ावा देना है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल ने कर्मचारी सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान...

बीएचईएल को कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम से ₹2,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग दिग्गज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  ने एक बार फिर बड़ी...