16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई कवि-गोष्ठी

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई कवि-गोष्ठी

Published on

भेल भोपाल।

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई कवि-गोष्ठी,स्वरचित साहित्य मंच और हिंदी विभाग के संयुक्त प्रयास से महाविद्यालय में कविता की धारा बही। आयोजन हुआ-कवि-गोष्ठी का। कवि बने-विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.संजय जैन ने इस अभिनव आयोजन को साहित्य क्लब की विशेष उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि स्वरचित साहित्य मंच का यह कार्यक्रम नवाचार की दिशा में मील का पत्थर है।

आकाश हमारा है, परचम लहराना है और कुछ कही कुछ अनकही जैसी साहित्यिक थीम पर विद्यार्थियों ने कविता का अनूठा संसार रचा। प्राची विश्वकर्मा ने अपनी कविता सुनाकर सबको भावुक कर दिया। कविता यादव ने यदि मैं किताब होती शीर्षक से गहरी बात कही। त्रिवेणी,सीता रजक ,ज़ोया, तुषार और रश्मि अहिरवार ने भी कविगोष्ठी को आगे बढ़ाया। महाविद्यालय के श्री रमाकांत तिवारी ने जाग उठा अब देश हमारा शीर्षक से सभागार में देशभक्ति का रंग भर दिया। आरती पटेल डॉ.अर्चना गौर,डॉ.कीर्ति श्रीवास्तव, डॉ.इलारानी श्रीवास्तव ने अपनी मौलिक कविताएं पढ़ीं।

यह भी पढ़िए: जवाहर लाल नेहरू स्कूल से निकली साईकिल रैली

डॉ. सुषमा जादौन ने मां अभी हैं और मां अब नहीं हैं दो कविताओं की प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सभागार में कला, वाणिज्य और विज्ञान के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति से यह कार्यक्रम गरिमामय बन गया। प्रतिभागियों को प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इला रानी श्रीवास्तव और आभार प्रदर्शन डॉ.कमलेश सिंह नेगी ने किया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...