16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़विजेता होना बड़ी बात नहीं है, प्रतिभागिता करना बड़ी बात—श्री तैलंग

विजेता होना बड़ी बात नहीं है, प्रतिभागिता करना बड़ी बात—श्री तैलंग

Published on

भेल भोपाल।

विजेता होना बड़ी बात नहीं है, प्रतिभागिता करना बड़ी बात—श्री तैलंग,बीएचईल, भोपाल में हिन्दी मास 2025 के अंतर्गत “प्रश्‍नोत्‍तरी” प्रतियोगिता आयोजित की गई जो सामान्‍य ज्ञान, इतिहास, भूगोल आदि विषयों पर आधारित थी। प्रतियोगिता का शुभारंभ रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (टीसीबी, मैन्‍यूफैक्‍चरिंग, कमर्शियल एवं मेंटनेंस)ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से एके गुप्‍ता एवं आरिफ अहमद सिद्दीकी मौजूद थे। प्रतियोगिता में 106 प्रतिभागियों का चयन कर लकी ड्रा के द्वारा 6 मुख्‍य समूह एवं 8 चैलेंजर समूहों के मध्‍य मुख्‍य प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

अपने संबोधन में श्री तैलंग ने कहा कि प्रश्‍नोत्‍तरी के प्रति कर्मचारियों का रूझान, उनका उत्‍साह देखते ही बनता है। विजेता होना बड़ी बात नहीं है प्रतिभागिता करना बड़ी बात है। उन्‍होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री गुप्‍ता ने अपने उदबोधन में कहा कि हिन्‍दी के प्रति कर्मचारियों में लगन और उत्‍साह देखकर बहुत प्रसन्‍नता हो रही है। उन्‍होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केबीसी की तरह है। आप सभी लोग इस प्रतियोगिता से अपना अधिक से अधिक ज्ञान बढ़ाएं।

यह भी पढ़िए: Flipkart Big Billion Days: अब तक की सबसे बड़ी सेल, जानें क्या होंगे खास ऑफर्स!

अंत में श्री सिद्दीकी ने कहा कि हम सभी की जिंदगी सवालों से घिरी है जिनसे हम अमूमन बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह एक ऐसी जगह हैं जहॉं हम सभी को सवालों की प्रतीक्षा रहती है। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अजय आर्य, शैलेन्‍द्र कुमार पांडे, कुदंन माहेश्‍वरी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार पूनम साहू, प्रबंधक (राजभाषा) ने किया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...