6.5 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeभेल न्यूज़जनता को परेशान करने वाली देरी बर्दाश्त नहीं: राज्यमंत्री कृष्णा गौर— समीक्षा...

जनता को परेशान करने वाली देरी बर्दाश्त नहीं: राज्यमंत्री कृष्णा गौर— समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई और समयबद्ध काम का दिया अल्टीमेटम

Published on

भेल भोपाल।

प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में देरी और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनता सड़क और आधारभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है और अधिकारी सिर्फ़ फाइलों में काम चला रहे हैं।

राज्यमंत्री गौर ने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में देरी से जनता परेशान होती है और अगर समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवधपुरी तिराहे से एसओएस बालग्राम तक प्रस्तावित सड़क निर्माण में आ रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाने के आदेश दिए। गौर ने कहा, जनता की सुविधा सर्वोपरि है। अगर ज़रूरत पड़े तो आश्रम की दीवार भी सहमति से तोड़ी जाए, सड़क चौड़ी हो और बाद में निर्माण कंपनी दीवार दोबारा बनाए। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि सभी विभागों को संयुक्त निरीक्षण करना होगा और एक बार अतिक्रमण हटने के बाद अगर दोबारा कब्जा हुआ तो पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

“ड्रीम प्रोजेक्ट” अयोध्या बायपास में देरी बर्दाश्त नहीं

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अयोध्या बायपास निर्माण को लेकर भी अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि जैसे ही अतिक्रमण हटाने और पेड़ों की कटाई की अनुमति मिल जाए, काम तुरंत शुरू किया जाए। श्रीमती गौर ने कहा, यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। जनता सालों से इंतजार कर रही है। अब और ढिलाई नहीं चलेगी, किसी भी तरह की लापरवाही पर सख़्त कार्रवाई होगी।

अवधपुरी में बनने वाले एमजीएम मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा होने पर राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सड़क निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 6 महीने पहले ही सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाना था, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से लगातार इसमें विलंब हो रहा है।

बावरिया कला सेतु पर क्लियर होंगे लेफ्ट टर्न

बाबूलाल गौर सेतू बावड़िया कलां में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु प्रस्तावित निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लेफ्ट टर्न क्लियर करने के कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए, क्योंकि सुबह-शाम ब्रिज पर जाम लगता है और जनता बहुत परेशान।

यह भी पढ़िए: बीएचईएल ने ईईपीसी इंडिया क्वालिटी पुरस्कार 2025 जीता

जल्द शुरू होगा आसमा मॉल के पास बनने वाले रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य

बावरिया कला चौराहा अपोलो से अस्पताल से आसमा मॉल तक बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने राज्यमंत्री श्रीमती गौर को बताया कि टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है और निविदा स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि ब्रिज की चौड़ाई का सर्वे कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। यह ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे समय सीमा में तैयार करने की योजना बनाएं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल ने कर्मचारी सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान...

बीएचईएल को कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम से ₹2,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग दिग्गज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  ने एक बार फिर बड़ी...