2.4 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यसतना में शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, कांग्रेस नेताओं ने उठाई...

सतना में शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, कांग्रेस नेताओं ने उठाई किसानों की समस्या

Published on

सतना में कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को रोक दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने किसानों को हो रही खाद की कमी और अन्य समस्याओं को लेकर उनसे चर्चा की।

समय पर खाद न मिलने से फसलें प्रभावित

कांग्रेस विधायक ने शिवराज सिंह को बताया कि सतना जिले में किसानों को खाद की उपलब्धता और वितरण में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर खाद न मिलने से फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान पहले से प्राकृतिक आपदाओं और महंगे खेती खर्च से जूझ रहे हैं, ऊपर से खाद की किल्लत से उन्हें और नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़िए: राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों का शिक्षित होना जरूरी: कृष्णा गौर— 84 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला का राज्यमंत्री श्रीमती…

शिवराज ने दिलाया समाधान का भरोसा

इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि वे राज्य सरकार से इस विषय पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सतना जिले के दौरे पर थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...