भेल भोपाल।
नवरात्रि के आठवें दिन मंगलवार को भेल क्षेत्र में जगह—जगह विशाल भंडारे हुए। सुबह से रात 11 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में शाम श्रद्धालु दर्शन करते रहे। शहर की कालीबाड़ियों में बंगाली समाज ने धूप आरती की। कई स्थानों पर इको-फ्रेंडली कन्या पूजन व भंडारे आयोजित किए गए।
यह भी पढ़िए: भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी का विवाद सीटू यूनियन तक पहुंचा, दो पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे
नवमी पर मंदिरों और पंडालों सहित सैंकडों स्थानों पर कन्या पूजन और भोज हुए। टीटी नगर, बरखेड़ा, साकेत नगर और हबीबगंज की कालीबाड़ियों में सुबह चंडी पाठ हुआ। शाम को धुनिची नृत्य और शंखनाद कर मां को खिचड़ी भोग अर्पित किया गया। करुणाधाम आश्रम में महाकाली बड़ी अम्मा को 56 भोग लगाकर महाआरती और आतिशबाजी हुई। दादाजीधाम और अशोका गार्डन स्थित मंदिरों में विशेष आराधना दादा धूनीवाले दरबार में करपीपल की सुख-समृद्धि के लिए 206वां शतचंडी महारुद्र महायज्ञ जारी है।
