15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालशाहपुरा इलाके में देर रात चली रंजिश — बदमाश की हत्या कर...

शाहपुरा इलाके में देर रात चली रंजिश — बदमाश की हत्या कर आरोपी फरार

Published on

भोपाल। शहर के शाहपुरा इलाके में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन युवकों को संदिग्ध मानते हुए तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी लोकेश सिंह के अनुसार मृतक की पहचान 23 वर्षीय अजय उर्फ छोटू गुर्जर के रूप में हुई है। अजय शाहपुरा क्षेत्र के 12 नंबर शेड में रहने वाला था और वहीं एक दुकान चलाता था। बताया गया कि अजय का कुछ युवकों से पुराना विवाद चल रहा था। बीती रात अजय अपने घर के पास खड़ा था, तभी तीन युवक वहां पहुंचे और विवाद के बाद अजय पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अजय को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकले। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी आपराधिक रंजिश के कारण की गई है।

गांधी नगर में ऑटो चालक पर हमला

गांधी नगर थाना क्षेत्र में भी देर रात एक ऑटो चालक पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला किया। बताया गया कि झगड़ा किराए को लेकर हुआ। आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़िए: Cancer से बचने के लिए रोज़ खाएं ये 4 फल: डॉक्टर ने बताया कौन सा फल है सबसे ‘सेफ’, छिलके सहित खाना क्यों है…

गौतम नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ढाई लाख का गांजा जब्त

गौतम नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलो गांजा बरामद किया। आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य सप्लायर्स के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...