11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपालविजय नगर गृह निर्माण समिति एक आदर्श संस्था : राज्यमंत्री कृष्णा गौर—12...

विजय नगर गृह निर्माण समिति एक आदर्श संस्था : राज्यमंत्री कृष्णा गौर—12 लाख का लाभांश वितरण

Published on

भोपाल।

विजय नगर गृह निर्माण समिति शहर की एक ऐसी संस्था है, जिसने अनुशासन, पारदर्शिता और आपसी सौहार्द का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह संस्था 40 वर्षों से निरंतर कार्यरत है और आज आदर्श संस्था के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है। यह बात पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने रविवार को साकेत नगर स्थित लाभांश वितरण कार्यक्रम में कही।

राज्यमंत्री ने इस अवसर पर समिति के 280 लाभांवित सदस्यों को 3,000, 4,200 और 4,800 रुपए की राशि के चेक वितरित किए। कुल 12 लाख रुपए की राशि प्रतिपूर्ति के रूप में वितरित की गई। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि समाज और संगठन के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले वही लोग होते हैं जो कर्मठ और ईमानदार होते हैं। विजय नगर गृह
निर्माण समिति इसका प्रेरणादायक उदाहरण है । संस्था अपने संसाधनों का बेहतर वित्तीय प्रबंधन करते हुए सदस्यों के हित में कार्य कर रही है।

Read Also:IPL 2026 में नहीं खेलेंगे ‘किंग’ कोहली? RCB से कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने की अफवाहों पर आकाश चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी!

उन्होंने कहा कि समिति ने अपने संसाधनों से अर्जित ब्याज की राशि को पारदर्शी रूप से संचित कर समय-समय पर सदस्यों को वितरित करने की सराहनीय परंपरा बनाई है। संस्था ने आज तक अपने कार्यालय के लिए किसी भी प्रकार का किराया नहीं दिया है, जो इसकी स्वावलंबन भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष करनैल सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बेस, पार्षद नीरज सिंह, जितेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र वाड़ीका सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर कई वरिष्ठ सदस्य और समाज सेवियों का सम्मान किया ।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this