24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभोपालअब 24 अक्टूबर तक नाम जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में

अब 24 अक्टूबर तक नाम जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में

Published on

भोपाल।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए एक हफ्ते का समय और बढ़ा दिया है। अब 24 अक्टूबर तक वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और काटने की कार्यवाही की जा सकेगी। इसके बाद 21 नवंबर को पंचायतों और नगरीय निकायों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायतों के लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम इस समय जिलों में चल रहा है।

यह भी पढ़िए: आज बीएचईल कर्मियों के लिये होगी शुभ धनतेरस— अफसरों को मिलेगा पीआरपी,कर्मचारियों को पीपीपी बोनस और थ्रिफ्ट के सदस्यों को मिलेगा डिविडेंट

राज्य निर्वाचन आयोग ने आज खत्म हो रही वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और कटवाने की तारीख में बदलाव कर दिया है। सचिव दीपक सिंह ने सभी जिलों के कलेक्टरों को दिए निर्देश में कहा है कि नगर पालिकाओं और पंचायतों में मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 की प्रक्रिया 8 से 17 अक्टूबर तक चलाई जा रही है। इसकी समय सीमा अब 24 अक्टूबर कर दी गई है। इसके अंतर्गत दावा आपत्ति लेने की प्ररि या होगी, जिसमें मतदाताओं को नाम जोड़ने और काटने के लिए आवेदन बीएलओ लेंगे।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...