7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपालनिगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर मांगे 50...

निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर मांगे 50 हजार रुपये,फर्जी अकाउंट से ठगी की कोशिश पर आयुक्त ने जारी की एडवाइजरी

Published on

भोपाल l

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की है । बताया गया है कि आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर 84562082285 पर आयुक्त की फोटो लगाकर डीपी बनाई और खुद को मीटिंग में व्यस्त बताते हुए निगम के स्टाफ के दो लोगों से 50 हजार रुपये की मांग की । आरोपी ने राशि एचडीएफसी बैंक की रोईंग शाखा के खाते (नंबर 50100553727629, नाम रिया इकरोया, आइएफएससी कोड एचडीएफसी 0002245) में ट्रांसफर करने को कहा।

यह भी पढ़िए: यूपी में शुरू हुआ गन्ने की पेराई का महाअभियान! 21 चीनी मिलों में काम शुरू, योगी सरकार के ₹30 की बढ़ोतरी के बाद किसानों…

मामले की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त ने तुरंत एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश या काल को अनदेखा करें और यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो तुरंत उन्हें या पुलिस को सूचित करें। निगम प्रशासन ने साइबर सेल को भी मामले की जानकारी दे दी है। निगमायुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि उन्हें इस बारे में शुक्रवार शाम को पता चला। स्टाफ के दो लोगों से डिमांड की गई थी । हालांकि इस मामले की निगमायुक्त ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं की है, लेकिन साइबर सेल में इसकी जानकारी दे दी है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...