11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालएनआरआई कॉलेज में गोविंदा गोविंदा कहते हुए हुआ ब्रह्मेउत्सव का समापन

एनआरआई कॉलेज में गोविंदा गोविंदा कहते हुए हुआ ब्रह्मेउत्सव का समापन

Published on

भोपाल ।
रायसेन रोड सज्जन सिंह पटेल नगर स्थित एनआरआई लक्ष्मी पद्मावती वेंकटेश बालाजी हनुमान एवं गरुण मंदिर में आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय ब्रह्मेउत्सव का आज समापन किया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के बीच बड़ा उत्साह था। सुबह बालाजी भगवान को प्रार्थना आराधना से जगाया गया। मंदिर के संरक्षक सुबोध सिंह एवं जयश्री सिंह ने भगवान बालाजी को मंदिर प्रांगण मे बने तालाब मे पुष्करिणी स्थान कराया। इसे बहुत पवित्र अनुष्ठान माना जाता है । बालाजी महाराज का मनमोहक श्रंगार किया गया। यज्ञशाला में सुदर्शन हवन व शांति पाठ का आयोजन किया गया। आज यज्ञशाला के सभी चार द्वारों पर बलिदान किया गया। अग्निशांति के लिए चार दिनों से चली आ रही हवन पूजा मे महापूर्णाहुति दी गई। बालाजी महाराज पालकी में सवार होकर मंदिर में परिक्रमा के लिए निकले।

चार दिन से चले आ रहे इस ब्रह्मेउत्सव के प्रधान कलश को 108 कलश के साथ रखा गया। भगवान बालाजी का 108 कलश से अभिषेक किया गया। इन कलशो में दूध दही मक्खन शकर शहद व घी से बालाजी का अभिषेक किया गया। हवन मे रखे प्रधान कलश को भी तिरुपती बालाजी को समर्पित किया गया। आज पूजा के क्रार्यक्रम मे माननिय मेयर भोपाल मालती राय जी उपस्थित रही। ब्रह्मोत्सव के अंतिम दिन ऋषियों और देवताओं को देवलोक में विदा करने की रस्म की गई जिसे देवतोद्वासनाम कहा जाता है। उत्सव के आयोजन के लिए भगवान ब्रह्मा की प्रशंसा की  गई और ब्रह्मोउत्सव के प्रथम दिन लगाए गए भगवान गरुण के ध्वज को आज समापन के उपलक्ष्य पर उतार लिया गया।

यह भी पढ़िए: Bihar Election Result: तारापुर सीट पर चला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का जादू, 45,000 से अधिक वोटों से जीते

बाद मे पुष्पांजली व तीर्थ प्रसाद वितरण किया गया। पूजा के संपूर्ण प्रोग्राम को दक्षिण भारतीय पद्धति से करवाया गया। पुजा का कार्यक्र्रम श्री श्री श्री त्रिदण्डी श्रीमन्नारायन रामानुज चिनर जियर स्वामीजी के शिष्यगण हैदराबाद निवासी, श्रीमान श्री अभिनय आचार्यजी व श्रीघर  आचार्य के सान्निध्य में कराया गया। मंदिर प्रांगण में इस भव्य पुजा के माध्यम से चारो दिन धार्मिक सुगंध का माहोल बना रहा। मंदिर के संरक्षक सुबोध सिंह एवं जयश्री सिंह ने सभी भक्तजनों का पूजा में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...