14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeभोपालबाबूलाल गौर महाविद्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती

Published on

भोपाल।
बाबूलाल गौर सरकारकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने भारतीय जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य, प्राध्यापकगण, एनएसएस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, उनके समाज सुधार आंदोलनों और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को एकजुट कर सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जागृति का बिगुल फूंका था। उनके कार्य आज भी भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़िए: लिवर डैमेज को कैसे ठीक करती है Bhumi Amla? एक्सपर्ट ने बताए पीलिया और सूजन में इसके 5 अद्भुत फायदे!

एनएसएस प्रभारी प्रो. मंजू जैन ने विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मुंडा आंदोलन ने न केवल आदिवासी समाज को नई दिशा दी, बल्कि स्वाधीनता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति व जनजातीय संस्कृति पर आधारित गीतों व प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज कराई। विभिन्न विभागों से आए छात्रों ने निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। अंत में प्राचार्य ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपने इतिहास और परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का संचालन बुशरा फातिमा और धन्यवाद ज्ञापन रश्मि दीक्षित ने किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this