10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeभोपालतेज रफ्तार पिकअप ने भाई-बहन को रौंदा एक की मौत

तेज रफ्तार पिकअप ने भाई-बहन को रौंदा एक की मौत

Published on

भोपाल।
राजधानी से लगे क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाई-बहन को रौंद दिया। भीषण हादसे में 17 वर्षीय शिल्पी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर तेज रफ्तार से गुजर रही पिकअप ने उनके बाइक को सीधे टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि शिल्पी सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। घायल भाई को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़िए: लिवर डैमेज को कैसे ठीक करती है Bhumi Amla? एक्सपर्ट ने बताए पीलिया और सूजन में इसके 5 अद्भुत फायदे!

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में यातायात पुलिस की लापरवाही के कारण नाबालिग और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कोई रोक-टोक नहीं है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने मांग की कि हादसा उत्पन्न करने वाले वाहन चालक को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शिल्पी का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this