9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालविकास कार्यों से आवागमन निरंतर हो रहा है सुगम: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,गोविंदपुरा...

विकास कार्यों से आवागमन निरंतर हो रहा है सुगम: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,गोविंदपुरा में 86 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड-68 में लगभग 86 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में लगातार प्रगति हो रही है, जिससे मजबूत आधारभूत संरचना के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री जी के संकल्प को पूरा करने के लिए गोविंदपुरा क्षेत्र में भी तेज़ी से विकास कार्य पूरे किए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को अधिक सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड-68 स्थित अयोध्या नगर “सेक्टर-के” में लगभग 15 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क और “सेक्टर-जी” में लगभग 24 लाख रूपये की लागत से तैयार होने वाली सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। अयोध्या नगर फेस-5 (जूनियर एमआईजी) में लगभग 8 लाख 18 हजार रुपए की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली एवं ग्रीन स्पेस विकास कार्यों की भी शुरुआत की गई। इसके अलावा फेस-5 पार्ट-2 में ईडब्ल्यूएस पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 17 लाख 42 हजार रुपए और आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण के लिए लगभग 10 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। अयोध्या नगर सेक्टर-D स्थित वाचनालय परिसर में बाउंड्री वॉल और शौचालय निर्माण हेतु 12 लाख रुपए की लागत के कार्यों की भी नींव रखी गई।

यह भी पढ़िए: बजरिया क्षेत्र में खड़ी कार चोरी की घटना

इस दौरान राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने स्थानीय रहवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्तापूर्वक किए जाएं। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्रीमती शिरोमणी शर्मा, श्री भीकम सिंह बघेल, श्री लवकुश यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और रहवासी उपस्थित रहे।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...