28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालप्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला: मनोरंजन, भक्ति के साथ लोगों...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला: मनोरंजन, भक्ति के साथ लोगों को मिल रहा रोजगारजादूगर प्रिंस ने शुरू किया खेल, मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Published on

भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में जादूगर प्रिंस करतब दिखाने को तैयार हैं। शनिवार को पहला शो शुरू हुआ। मंत्री कृष्णा गौर ने शाम 7 बजे फीता काटकर शो का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, विनय सिंह पिंटू भाई सहित जादूगर प्रिंस सहित उनकी पूरी टीम मौजूद रही। इस मौके पर जादूगर प्रिंस ने अपने कुछ करतब दिखाए। इसके बाद मंत्री गौर ने बाबा अमरनाथ की झांकी का विधिवत शुभारंभ किया।
मनोरंजन के साथ लोगों को रोजगार दे रहा मेला
मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि छोटे स्तर से शुरू हुआ भोजपाल महोत्सव मेला आज राजधानी का ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर का सबसे बड़ा मेला महोत्सव बन चुका है। मेलें में मनोरंजन, भक्ति के साथ विविध आयाम देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि भोजपाल महोत्सव मेला देखने राजधानी के साथ ही आसपास क्षेत्रों और जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यह मेला मनोरंजन कराने के साथ ही 12 वर्षों से हजारों लोगों को रोजगार देने का काम कर रहा है।
देशी डुओ बैंड की बालीवुड नाइट ने मोहा मन
भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर शनिवार को शाम 7 बजे से प्लेबैक सिंगर देसी डुओ बैंड की बॉलीवुड नाइट में प्रकृति गिरी और ऋत्विजा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। यह दोनों कलाकार मुंबई से अपनी प्रस्तुति देने भोपाल पहुंची थीं। दोनों कलाकारों ने कजरारे कजरारे तेरे काले काले नैना से अपने गाने की शुुरुआत की। इसके बाद एक से बढकऱ एक बालीवुड गीतोंं की प्रस्तुति दी। मंच पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, हरीश कुमार राम, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर, मधु भवनानी सहित पूरी टीम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सूफी नाइट आज
भोजपाल महोत्सव मेला में रविवार को सूफी नाइट की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें देश के प्रसिद्ध सूफी गायक दिलशाद साबरी और इरशाद साबरी बंधु सूफी नाइट में सूफी गीतों और कव्वाली की प्रस्तुति देंगे। मेले में मनोरंजन के लिए जादूगर प्रिंस, डंकी शो, जलपरी, कश्मीर जैसे आयोजन हो रहे हैं। मेले में खान-पान सहित अन्य सामग्री की 400 दुकानें हैं।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन


रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर, शहरवसियों के सेहत का ख्याल रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरे, सिक्योरिटी गार्ड और वलंटियर लगाए गए हैं। मनोरंजन के लिए रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। 49 दिनों तक चलने वाले इस मेले में भक्ति मनोरंजन के साथ ही खरीदारी का बेहतर मौका मिल रहा है। मेला देखने रोजाना बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्रों के लोग पहुंच रहे हैं।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...