17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में शुरू हुआ सड़क निर्माण अभियान— लगभग 02 करोड रुपये की...

बीएचईएल में शुरू हुआ सड़क निर्माण अभियान— लगभग 02 करोड रुपये की लागत से बनाई जाएंगी 09 किलोमीटर लम्बी सडकें

Published on

हरिद्वार ।
बीएचईएल उपनगरी क्षेत्र में बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने तथा उपनगरीवासियों को, सुगम यातायात की सुविधा प्रदान करने हेतु बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग द्वारा, वृहद स्तर पर सड़क निर्माण अभियान चलाया जा रहा है । बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  संतोष कुमार गुप्ता ने, आज  सेक्टर – 4 में इस सड़क निर्माण अभियान का शुभारम्भ किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जा रहा है तथा कार्य को निर्धारित समय -सीमा के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने बताया कि सड़क के निर्माण में नवीनतम तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की दीर्घायु सुनिश्चित की जा सके ।

नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी संजय पंवार जी ने कहा कि वर्तमान चरण में बीएचईएल उपनगरी में, लगभग 02 करोड़ रुपये की लागत से 09 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जायेगा । उन्होंने बताया कि इस कार्य की गुणवत्ता जांच हेतु प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी, रुड़की का सहयोग लिया जाएगा और साथ ही निर्माण के दौरान, नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं ।

Read Also: अयोध्या में राम मंदिर परिसर 1000 क्विंटल फूलों से सजा, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत सेक्टर – 4 से वेस्टर्न गेट तक की मुख्य सड़क, फायर गेट चौराहे से मेडिकल कॉलोनी तक की मुख्य सड़क, मुख्य चिकित्सालय की आंतरिक सड़क, रामलीला मैदान सेक्टर-1 के निकट, सेक्टर-2 शॉपिंग सेंटर के पास तिकोना पार्क के निकट एवं सेक्टर-3 शॉपिंग सेंटर के पास की सड़कों का निर्माण किया जायेगा । नगर प्रशासन विभाग के इस प्रयास से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी तथा विकास कार्यों को गति मिलेगी । नगर प्रशासन विभाग ने सभी नागरिकों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि निर्माण अवधि के दौरान यातायात में अस्थायी परिवर्तन संभव हैं । इस अवसर पर बीएचईएल के अनेक अधिकारी, कर्मचारी तथा उपनगरीवासी मौजूद रहे ।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...