15.7 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयराम मंदिर परिसर में ध्वजारोहण, प्रधानमंत्री मोदी और सरसंघचालक मोहन भागवत ने...

राम मंदिर परिसर में ध्वजारोहण, प्रधानमंत्री मोदी और सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया शुभारंभ

Published on

अयोध्या ।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ध्वजारोहण किया। रविवार सुबह मंदिर के गर्भगृह से 2 किलोमीटर दूर स्थित 161 फीट ऊंचे शिखर पर केसरी ध्वज फहराया गया। यह पहला अवसर था जब मंदिर के शिखर पर औपचारिक ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अयोध्या में आस्था के साथ आदर्श और आचरण भी बदल रहे हैं। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति, धर्म और मर्यादा की पहचान बताया।

Read Also: मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट ने आगामी 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू

पीएम ने यह भी कहा कि राम मंदिर राष्ट्र के विश्वास, ऊर्जा और नए युग का प्रतीक बनेगा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भावुक होते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन में जिन्होंने अपना जीवन और योगदान दिया, आज उनकी आत्मा तृप्त हुई होगी। उन्होंने इसे युगांतरकारी क्षण बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अयोध्या अब दुनिया के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण ने भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई धारा दी है। मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा दिखाई दिया।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...