17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीयटायर से भड़की चिंगारी से धू-धूकर जली बस

टायर से भड़की चिंगारी से धू-धूकर जली बस

Published on

गुरुग्राम।
ग्वालियर में सोमवार–मंगलवार की दरमियानी रात एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। बताया गया कि बस के पिछले टायर में अचानक चिंगारी उठी, जिसने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया। कुछ ही पलों में आग इतनी फैल गई कि पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। बस में सवार 45 यात्रियों में अफरा–तफरी मच गई। यह बस गुरुग्राम (हरियाणा) से पन्ना के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में जैसे ही धुआं उठता दिखाई दिया, बस चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वाहन को रोका और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा।

Read Also: मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट ने आगामी 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई। यात्रियों का कहना था कि बस में आग तेजी से फैल रही थी और कुछ ही मिनटों में पूरा ढांचा जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह ख़ाक हो चुकी थी। अधिकारियों ने प्राथमिक कारण टायर में घर्षण से उठी चिंगारी को बताया है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...