10.3 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeभेल न्यूज़समयबद्ध आपूर्ति, तकनीकी उत्कृष्टता, टीम वर्क और ग्राहक प्रतिबद्धता बीएचईएल की साख—...

समयबद्ध आपूर्ति, तकनीकी उत्कृष्टता, टीम वर्क और ग्राहक प्रतिबद्धता बीएचईएल की साख— सीआईएम में हाइड्रो स्टेटर बार्स का औपचारिक हस्तांतरण

Published on

भेल भोपाल ।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के सीआईएम विभाग में हाइड्रो स्टेटर बार्स (Tons HEP, 11 kV, 105 MW) का औपचारिक हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह हस्तांतरण बीएचईएल, एचईपी भोपाल के महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर श्री उपाध्याय ने कहा कि समयबद्ध आपूर्ति, तकनीकी उत्कृष्टता, टीम वर्क और ग्राहक प्रतिबद्धता बीएचईएल की साख को और अधिक मजबूत बनाती है। उन्होंने विभाग की उपलब्धि को संगठन की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता के प्रतीक के रूप में सराहा। इस कार्यक्रम के माध्यम से बीएचईएल, भोपाल ने एक बार फिर उच्च तकनीकी क्षमता, विनिर्माण दक्षता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।

Read Also: विदिशा में सरकारी आवास की छत गिरने से नायब तहसीलदार की मौत, हड़कंप

गौरतलब है कि ग्राहक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु इन स्टेटर बार्स का निर्माण अल्प अवधि में तथा विशेष डिज़ाइन के अनुरूप सफलतापूर्वक किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्टेटर बार्स को उप महाप्रबंधक (सीआईएम) प्रीति निमजे द्वारा वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एचजीएम) विशाल शर्मा को विधिवत् सौंपा गया। कार्यक्रम में रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एवं ट्रांसफार्मर–विनिर्माण, वाणिज्यिक एवं अनुरक्षण), विकास खरे, महाप्रबंधक (ईएम) तथा एसए डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स) विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री उपाध्याय ने सीआईएम विभाग की टीम की प्रशंसा की।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल ने कर्मचारी सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान...

बीएचईएल को कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम से ₹2,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग दिग्गज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  ने एक बार फिर बड़ी...