23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यछात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से कोई समझोता नहीं होगाः राज्यमंत्री श्रीमती...

छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से कोई समझोता नहीं होगाः राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

सीहोर/भोपालः सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वीआईटी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण कर पूरी घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद पूरी घटना पर नजर रखे हुए हैं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सीहोर स्थित वीआईटी कॉलेज की घटना का तुरंत संज्ञान लिया गया है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है तथा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण की त्वरित और विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। कॉलेज प्रबंधन को भी सचेत किया है कि भविष्य में ऐसी घटना ना हो, प्रबंधन समय से कार्यवाही करता तो ऐसी घटना को रोका जा सकता था। घटना की उच्च स्तरीय जांच जारी है, दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Read Also: राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी की पदस्थापना को लेकर जनसंपर्क विभाग में हड़ताल

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में लगभग 12 हजार छात्र हॉस्टल में रहते हैं। कुल 16 हजार छात्र यहां पर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्रों से भी बात की है। अभी भी छात्र हॉस्टल में रुके हैं, कुछ छात्र अपने-अपने घर चले गए हैं। बच्चों की बात को समझने में प्रबंधन से चूक हुई है। 36 बच्चों की तबीयत खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनमें 13 छात्राएं और 23 छात्र शामिल हैं।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...