12.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपाल3 साल पुराने हनी ट्रैप मामले में 5 आरोपियों को सजा

3 साल पुराने हनी ट्रैप मामले में 5 आरोपियों को सजा

Published on

भोपाल।
राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज तीन साल पुराने हनी ट्रैप मामले में अदालत ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। मामले में शामिल स्पोर्ट्स कोच मनोज सिंह को फंसाने के आरोप में पकड़े गए पाँचों आरोपियों को 5-5 साल के कठोर कारावास और दंड की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कहा कि ऐसे मामलों से समाज में भय और अविश्वास फैलता है, इसलिए कठोर दंड आवश्यक है।

घटना वर्ष 2021 की है, जब स्पोर्ट्स कोच मनोज सिंह को एक महिला के ज़रिए फँसाने की कोशिश की गई थी। आरोपियों ने कोच को पहले जाल में फंसाया और फिर आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उससे लाखों रुपये की मांग की। कोच के विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी देकर उससे 15 लाख रुपये की मांग की। कोच ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि पाँचों आरोपी एक संगठित गिरोह की तरह काम करते थे। महिला आरोपी ने कोच को अपने फ्लैट पर बुलाया और अन्य आरोपी वहाँ पहले से मौजूद थे। उन्होंने मिलकर कोच को धमकाया, वीडियो दिखाया और पैसे की जबरन उगाही की कोशिश की।

Read Also: बीएचईएल में गुणता माह समापन समारोह आयोजित

कोच ने 47 हजार रुपये तत्काल दिए, इसके बाद 2 लाख रुपये और देने को मजबूर हुए। जब आरोपियों की मांग लगातार बढ़ती गई, तब पीड़ित ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। अभियोजन पक्ष ने अदालत में पुख्ता सबूत पेश किए धमकी भरी कॉल रिकॉर्डिंग,घटना स्थल से बरामद वीडियो,बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज,गवाहों के बयान अदालत ने माना कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पीड़ित को फँसाया और उससे अवैध वसूली की कोशिश की।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों...