11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में गुणता माह समापन समारोह आयोजित

बीएचईएल में गुणता माह समापन समारोह आयोजित

Published on

हरिद्वार।
बीएचईएल हरिद्वार में गुणता माह का समापन एक भव्य समारोह के साथ हुआ । समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक एवं प्रमुख  रंजन कुमार थे । इस वर्ष के गुणता माह की थीम थी “सहयोग, नवाचार, उत्कृष्टता  – मिलकर करें एक गुणवत्तापूर्ण भविष्य का निर्माण” । समारोह को सम्बोधित करते हुए  रंजन कुमार ने सभी को गुणता माह के सफल आयोजन हेतु बधाई दी । रंजन कुमार ने कहा कि अपनी जिस उत्पादन गुणवत्ता के लिए हम जाने जाते हैं, उसे हमें बरकरार रखना है । साथ ही रंजन कुमार ने रिवर्क और रिजेक्शन में कमी लाने पर विशेष जोर दिया ।

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता किसी एक विभाग की ज़िम्मेदारी नहीं है, यह एक ऐसी सामूहिक ज़िम्मेदारी है । महाप्रबंधक (गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता) प्रशांतो माजी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए, हर बार पहली बार में ही सही कार्य करने की पद्धति पर ज़ोर दिया। । इससे पहले, अपर महाप्रबंधक (गुणता) प्रदीप कुमार बंसल ने गुणता माह में आयोजित किए गए कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया । उल्लेखनीय है कि बीएचईएल हरिद्वार में माह भर चलने वाले गुणवत्ता माह कार्यक्रम का शुभारंभ ऑनलाइन माध्यम से निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास)  एसएम रामनाथन की गरिमामयी उपस्थिति में एक उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जहाँ शीर्ष प्रबंधन और विभिन्न कर्मचारियों द्वारा गुणवत्ता की शपथ ली गई।

Read Also: आजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग

गुणता माह के दौरान, बीएचईएल हरिद्वार में गुणता से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया । अंत में उप महाप्रबंधक (गुणता)  प्रदीप्त पुरकायस्था ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिये सभी को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर महाप्रबन्‍धकगण, वरिष्‍ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद थे ।

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

बीएचईएल भोपाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

भेल भोपाल ।बीएचईएल में महाप्रबंधक टीयू सिंह एवं टाउनशिप के अपर महाप्रबंधक  प्रशांत पाठक...

भोपाल के लालघाटी फ्लाईओवर के नीचे आग लगी

भोपाल।भोपाल के लालघाटी चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण के लिए लगे एसीपी (एल्युमिनियम...

भेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बड़े स्तर पर सफाई के नाम पर पेड़ों की कटाई

भेल भोपाल।भेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में इन दिनों हो रही भारी सफाई और पेड़ों...