11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़छात्र की सिर में गोली लगने से इलाज के दौरान हुई मौत

छात्र की सिर में गोली लगने से इलाज के दौरान हुई मौत

Published on

भोपाल

राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक मासूम छात्र की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे को घायल अवस्था में घर की बालकनी में खून से लथपथ पाया था। इलाज के दौरान तोड़ा दम परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे उन्होंने बच्चे को लहूलुहान हालत में देखा और तुरंत अस्पताल लेकर भागे।

उसे कमला नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ शनिवार सुबह करीब 11 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बालकनी में मिला था मासूम गौतम नगर टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान 12 वर्षीय इब्राहिम, पुत्र रिज़वान के रूप में हुई है, जो जेपी नगर का निवासी था। उसके पिता बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करते हैं। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, परिजनों ने बच्चे को घर की बालकनी में अचेत अवस्था में पाया था और उसके आसपास काफी खून बिखरा हुआ था।

एफएसएल टीम ने की जांच  बच्चे की मौत के बाद शनिवार सुबह एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि बच्चे के घर के बाहर अक्सर देर रात तक बाहरी युवकों का आना-जाना लगा रहता था। बताया जा रहा है कि पिता के काम के सिलसिले में भी बड़ी संख्या में बाहरी युवक उनसे मिलने आते थे। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि गोली किस हालात में चली।

Read Also :- हेम्टू इंटक का प्रतिनिधि मंडल ईडी से मिला, रिवॉर्ड स्कीम एवं प्री-मेच्योर रिटायरमेंट पर रखी मांग

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...