8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालहेम्टू इंटक का प्रतिनिधि मंडल ईडी से मिला, रिवॉर्ड स्कीम एवं प्री-मेच्योर...

हेम्टू इंटक का प्रतिनिधि मंडल ईडी से मिला, रिवॉर्ड स्कीम एवं प्री-मेच्योर रिटायरमेंट पर रखी मांग

Published on

भोपाल

हेम्टू इंटक यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में हैदराबाद स्थित भेल आर एंड डी यूनिट में कार्यपालक निदेशक (एचआर) एम. श्रीधर से मिला। यह बैठक रिवॉर्ड स्कीम एवं प्री-मेच्योर रिटायरमेंट से संबंधित सब-कमेटी मीटिंग के पूर्व आयोजित की गई, जिसमें दोनों विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री अजीत गोंड, कोषाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, मीडिया प्रभारी सीआर नामदेव, धर्मेन्द्र अवस्थी, फजल खान, इकबाल खान एवं नीरज विश्वकर्मा शामिल रहे। रिवॉर्ड स्कीम पर आपत्ति हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा रिवॉर्ड स्कीम के संबंध में 10 सूत्रीय सुझावों के साथ एक ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्ष 2024 में लागू की गई सेंट्रलाइज्ड रिवॉर्ड स्कीम भेल भोपाल के कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय है।

यूनियन ने मांग की कि सब-कमेटी की बैठक में इंटक यूनियन द्वारा दिए गए सभी सुझावों को शामिल करते हुए पूर्व की भांति सम्मानजनक एवं न्यायसंगत रिवॉर्ड स्कीम लागू की जाए, जिससे भेल भोपाल के कर्मचारियों के साथ न्याय हो सके। प्री-मेच्योर रिटायरमेंट का विरोध बैठक में प्री-मेच्योर रिटायरमेंट योजना का कड़ा विरोध करते हुए कहा गया कि इस स्कीम के लागू होने से पूरे भेल भोपाल कारखाने में डर एवं असुरक्षा का माहौल बन गया है। 

Read Also :- मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...