15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल में महिला कर्मचारियों ने संगीत, नृत्य, शास्त्रीय, पॉप शानदार प्रतिभा...

बीएचईएल भोपाल में महिला कर्मचारियों ने संगीत, नृत्य, शास्त्रीय, पॉप शानदार प्रतिभा का किया प्रदर्शन— भेल के महाप्रबंधक मानव संसाधन टीयू सिंह ने किया रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ

Published on

भेल भोपाल।
बीएचईएल, भोपाल में कार्यरत प्रतिभाशाली महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विप्स द्वारा भव्य एवं रंगारंग गायन-नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. (श्रीमती) पॉमिला सचदेव, प्रमुख चिकित्सा सेवाएं, कस्तूरबा अस्पताल की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विप्स, बीएचईएल की सचिव श्रीमती नम्रता जायसवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और संगठन द्वारा वर्षभर में किए गए विविध गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों ने संगीत, नृत्य, शास्त्रीय, पॉप, लोक एवं सौहार्द जैसी विविध शैलियों में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा। विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए श्री सिंह ने महिला कर्मचारियों की रचनात्मकता, ऊर्जा और उत्साह की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विप्स टीम की सर्वत्र प्रशंसा हुई। आयोजन ने न केवल महिला कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि कार्यस्थल पर सौहार्द, उत्साह और सकारात्मक वातावरण को भी बढ़ावा दिया।

Read Also: IND vs SA: क्या रुतुराज होंगे बाहर? क्या पंत की होगी वापसी? दूसरे वनडे के लिए Team India की ये हो सकती है प्लेइंग-11!

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...