17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालराजा भोज एयरपोर्ट फिर शामिल हुआ सर्वाधिक आवागमन वाले हवाई अड्डों में

राजा भोज एयरपोर्ट फिर शामिल हुआ सर्वाधिक आवागमन वाले हवाई अड्डों में

Published on

भोपाल।
राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट ने यात्रियों की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाते हुए एक बार फिर देश के सक्रिय व व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में अपनी जगह बनाई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रमेश कुमार के अनुसार हाल ही में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और गोवा सहित कई मार्गों पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। रमेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन अन्य एयरलाइंस के संचालन की तैयारी भी कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही कुछ और शहरों के लिए उड़ानें प्रारंभ होंगी, जिससे भोपाल की हवाई सुविधा में और विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर उपलब्ध आधुनिक सुविधाएँ और कनेक्टिविटी में सुधार यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान कर रहा है।

Read Also: IND vs SA: क्या रुतुराज होंगे बाहर? क्या पंत की होगी वापसी? दूसरे वनडे के लिए Team India की ये हो सकती है प्लेइंग-11!
Read Also:

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों...