8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeभोपालनिगम के 5 सहायक यंत्री और 70 उप यंत्री बीएलओ के सहायक...

निगम के 5 सहायक यंत्री और 70 उप यंत्री बीएलओ के सहायक के रूप में करेंगे कार्य

Published on

भोपाल।
नगर निगम के 5 सहायक यंत्री और 70 उपयंत्री बीएलओ के सहायक के रूप में कार्य करेंगे। निगम आयुक्त ने सिविल के कामों में प्रगति नहीं होने पर उनकी बतौर सजा यह डृयूटी लगाई है। हालांकि आदेश में सजा का उल्लेख नहीं है। दरअसल निगम आयुक्त बीते 15 दिन से सिविल इंजीनियरों से लगातार उनके क्षेत्र में चल रहे​ विकास कार्यों और पूरे हो चुके कामों का लेखा—जोखा मांग रही थीं, लेकिन सिविल इंजीनियर यह जानकारी नहीं दे पा रहे थे।

कमिश्नर ने निगम के 75 इंजीनियरों को एसआईआर का काम संभालने के लिए 4 दिसंबर तक के लिए ड्यूटी लगाई है। सभी इंजीनियरों को बीएलओ के अंडर में सहायक बनाया गया है। कमिश्नर ने अपना लैपटॉप साथ रखने और हर दो घंटे में रिपोर्टिंग करने को कहा है। नगर निगम के इंजीनियर सालों से अपनी मनमर्जी से काम कर रहे थे। जब चाहते, फाईलें बनाते और पुरानी तारीखों में तैयार कर लेते। नई कमिश्नर संस्कृति जैन ने इंजीनियरों की मनमर्जी पर पूरी तरह लगाम लगा दी है। कमिश्नर इंजीनियरों से उनके इलाकों में चल रहे कामों की जानकारी मांग रही हैं जो उन्हें नहीं मिल पा रही है।

छह विधानसभा क्षेत्रों में इन इंजीनियरों की लगी है डयूटी

गोविंदपुरा विधानसभा में सहायक यंत्री तारा चंद पाठ्या, जेडए खान, अजय मालवीय, उपयंत्री अतुल द्विवेदी, प्रशांत पटेल, जोगेन्द्र सिंह, रूपांकन वर्मा, दीपक सोराड़ा, दीक्षा सूर्यवंशी, मीनल जैन, नीलम रजक, रवि सिंह, अंकित पटेल, जीएल चौधरी, अंकित शाक्य। हुजूर विधानसभा में उपयंत्री आदिति विश्वकर्मा, अमन शेखावत, अजय राजावत, अंकित रघुवंशी, अरविंद कुर्मी, चंदन पिपलाद, सुनील वर्मा, सचिन साहू, मानसी दिक्षित, उरूज कुरैशी, सत्यम सिंह, नवाब सिंह कनेरिया। मध्य विधानसभा में उपयंत्री सौरभ सूद, मयंक शर्मा, शीतल विश्वकर्मा, बबली शर्मा, सुमित सिंह, प्रियंका पाटीदार, कीर्ति तोमर, सुभकामना ठाकुर, स्वाति सिंह, कविता सोनी, अमर सिंह यादव, लोकेश टेलर।

Read Also: IND vs SA: क्या रुतुराज होंगे बाहर? क्या पंत की होगी वापसी? दूसरे वनडे के लिए Team India की ये हो सकती है प्लेइंग-11!

नरेला में उपयंत्री पवन मेहरा, अमन सिंह, श्रीकांत सराठे, जितेन्द्र गुप्ता, देवेश गड़वाल, शुभम वर्मा, दीवक कंवर, अंकुर रायजादा, आकृति पटेल, निखिल जैन, अभिषेक मालवीय, प्रणय राठौर, राजन सिंह, अमित कुमार दुबे। दक्षिण-पश्चिम में उपयंत्री गौरव परमार, तरूणिका शर्मा, अंजली शर्मा, नीतेश श्रीवास्तव, विजय गोयल, पूजा पटेल, आदित्य शर्मा, निशांत तिवारी, एसबी सिंह, प्रदीप बिन्डैया, प्रफूल्ल गुर्जर, आदित्य खरे, पुण्डरिक द्विवेदी। उत्तर विधानसभा में केसी गुप्ता, जमीर अहमद, गौर प्रजापति, अजय सोलंकी, विकास सिंह मरकाम, शुभम सोनी, पंकज शर्मा, संजय बराडि़या, भूपेन्द्र सिंह और अम्बरीश सिंह।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...