17.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeभोपालपेट्रोल के टैंकर से अचानक रिसाव

पेट्रोल के टैंकर से अचानक रिसाव

Published on

भोपाल ।
राजधानी के एयरपोर्ट रोड पर बुधवार को दोपहर करीब चार बजे गुलमोहर गार्डन ब्रिज के ऊपर पेट्रोल से भरे टेंकर में अचानक लीकेज होने से हडकंप मच गया। गनीमत रही कि चालक को पेट्रोल रिसाव की भनक लग गई और तत्परता से बडा हादसा टल गया। चालक को जैसे ही टैंकर से पेट्रोल रिसाव ही भनक लगी उसने तुरंत वाहन को रोक दिया और तत्काल फायर बिग्रेड की मदद मांगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लीकेज को सुधारने का काम किया। इस काम में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा।

इस दौरान सुरक्षा और अनहोनी को देखते हुए ब्रिज से आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई। लीकेज वाले टैंकर से पेट्रोल दूसरे टैंकर में खाली किया गया। देर शाम पूरी तरह से सुरक्षा की जांच के बाद ही ब्रिज आवाजाही के लिए खोला गया। जानकारी के अनुसार इंडियन आयल के टैंकर क्रमांक—एमपी—04जेडजेड—1304 में पांच हजार लीटर पेट्रोल भरा था।

Read Also: श्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे का आयोजन

दोपहर ब्रिज से गुजरने के दौरान ही टैंकर से रिसाव होने लगा। इसकी भनक चालक को लग गई। उसने और टैंकर पर सवार सहयोगियों की मदद से पेट्रोल का फैलाव रोकने की कोशिश की और तत्काल फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गई। मौके पर फायर टीम तुरंत पहुंची और दो घंटे से ज्यादा समय तक मौके पर रही। इस दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।  

Latest articles

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत: मां ने बॉयफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने...

पारिवारिक विवाद से तंग आकर 28 वर्षीय महिला ने की खुदकुशी, दो मासूम बच्चों के पास फंदे पर मिला शव

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सुंदर नगर में बुधवार रात एक...

भोपाल में 70 किमी रफ्तार की आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, 300 बिजली फीडर ठप; प्रदेशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून की गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे प्रदेशवासियों को...

रेणुका मिश्रा बनीं नई मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीधे सीएमडी को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी भारत हेवी...

More like this