21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालगोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 54 में मतदाता सूची दुरुस्ती का कार्य...

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 54 में मतदाता सूची दुरुस्ती का कार्य तेज़

Published on

भोपाल।
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 54 में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य जितेंद्र शुक्ला ने मतदाता सूची दुरुस्ती और नए नाम जोड़ने का व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। उनके नेतृत्व में वार्ड में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र कर रहे हैं। मतदाता सूची संशोधन के दौरान कुछ चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। विशेष रूप से 2013 की मतदाता सूची में मौजूद कई लोगों के नाम इस बार सूची में नहीं दिख रहे, जिन्हें दोबारा जोड़ा जा रहा है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना नोटिस दिए किसी भी मतदाता का नाम सूची से हटाया नहीं जाएगा। इसमें मुख्य समस्याएँ सामने आईं जैसे फर्जी मतदाताओं की पहचान,सूची में मौजूद संदिग्ध नामों की जांच करना बड़ी चुनौती बन रहा है। वैध मतदाताओं के नाम हटना, कुछ वास्तविक मतदाताओं के नाम गलती से हट जाने की शिकायतें मिल रही हैं। दस्तावेजों की कमी,कई नागरिकों के पास आवश्यक दस्तावेज न होने से उनके नाम जोड़ने में दिक्कत आ रही है। चुनाव आयोग सक्रिय,चुनाव आयोग मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कर रहा है।

Read Also: श्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे का आयोजन

फर्जी नाम हटाने,वैध मतदाताओं के नाम जोड़ने और दस्तावेजों की जांच जैसे कार्य तेजी से जारी हैं। पार्षद जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वार्ड का कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से दस्तावेज सही रखने और संशोधन कार्य में सहयोग करने की अपील की।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this