11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभोपालजनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा परिसर में प्रदर्शन

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा परिसर में प्रदर्शन

Published on

भोपाल। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन मध्यप्रदेश में विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकदल ने “बंदर के हाथ में उस्तरा” कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए सरकार पर तीखी टिप्पणी की। कांग्रेस का कहना है कि सत्ता का “उस्तरा” भाजपा सरकार के हाथ में आने से प्रदेश की जनता के हितों को निरंतर नुकसान पहुँच रहा है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि “बंदर रूपी भाजपा सरकार के हाथ में उस्तरा आ गया है, और वह युवाओं के रोजगार, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा किसानों के हितों पर बेरहमी से प्रहार कर रही है।” सिंघार ने कहा कि प्रदेश में बेरोज़गारी चरम पर, स्वास्थ्य सेवाएँ अत्यंत बदहाल, कानून-व्यवस्था कमजोर, तथा किसान अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की मूल समस्याओं से मुंह मोड़कर केवल राजनीतिक स्टंट में लगी हुई है। कांग्रेस विधायकदल ने स्पष्ट किया कि वह जनता के अधिकारों, हितों और सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर विधानसभा तक संघर्ष जारी रखेगा। विपक्ष का कहना है कि वह सरकार को हर मोर्चे पर जवाबदेह बनाए रखेगा और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाता रहेगा।

Read Also: श्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे का आयोजन

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this