8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीय26वीं राष्ट्रीय रोप स्किपिंग एवं जंपिंग चैंपियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश ने जीता...

26वीं राष्ट्रीय रोप स्किपिंग एवं जंपिंग चैंपियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश ने जीता खिताब—भेल और जेएनएन स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Published on

सिकंदराबाद।
तेलंगाना राज्य के सिकंदराबाद शहर में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय रोप स्किपिंग एवं जंपिंग चैंपियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 80 खिलाड़ियों की टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। मध्यप्रदेश की टीम को रोप स्किपिंग एसोसिएशन मध्यप्रदेश के सचिव शैलेश शुक्ला, कोच कु. नेहा मेहर और कु. पलक नाझ के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था। टीम के सामूहिक और शानदार प्रदर्शन ने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

भेल और जेएनएन स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिता में भेल परिवार और जवाहरलाल नेहरू स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनमें से कुमारी तान्या विनोद विसे,कुमारी आरोही पांडे,कुमारी श्रेया सिन्हा,पार्थ देशमुख ने शानदार खेल कौशल दिखाते हुए 2-2 गोल्ड मेडल अपने नाम किए, जो मध्यप्रदेश की जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read Also: श्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे का आयोजन

राज्य में खुशी की लहर टीम की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। प्रशिक्षकों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना इस जीत की असली वजह रही।मध्यप्रदेश की इस उपलब्धि ने राज्य को राष्ट्रीय रोप स्किपिंग एवं जंपिंग खेल में अग्रणी स्थान पर स्थापित कर दिया है

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...