22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यएमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

Published on

भोपाल।
केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे थे। इसके बाद भवन के मुख्य द्वार पर लगी राजभवन की पुरानी पट्टिका हटाकर ‘लोक भवन’ की नई पट्टिका लगा दी गई। केंद्र ने दो दिन पहले देशभर के राजभवनों का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ करने का निर्णय लिया था। इसके बाद माना जा रहा था कि प्रदेश में यह बदलाव जल्द लागू होगा। आज राज्यपाल की उपस्थिति में ‘राज’ शब्द हटाकर ‘लोक’ लिखने की प्रक्रिया पूरी की गई और इसी के साथ मध्यप्रदेश में राजभवन को आधिकारिक रूप से लोक भवन के नाम से दर्ज कर लिया गया है। मध्यप्रदेश में राजभवन को आधिकारिक रूप से लोक भवन के नाम से दर्ज कर लिया गया है।

Read Also: सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए बाबा साहेब ने किया संघर्ष —रंजन कुमार—बीएचईएल हरिद्वार में…

मध्यप्रदेश में राजभवन को आधिकारिक रूप से लोक भवन के नाम से दर्ज कर लिया गया है। 8 राज्य-एक केंद्र शासित प्रदेश बदल चुके हैं नाम सरकार के निर्देश पर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात और त्रिपुरा अपने राजभवन का नाम पहले ही लोक भवन कर चुके हैं। वहीं लद्दाख में उपराज्यपाल के निवास को ‘लोक निवास’ नाम दिया गया है। यह कदम देश को औपनिवेशिक प्रतीकों और नामों से मुक्त करने के व्यापक अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...