18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालविधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

Published on

भोपाल।
मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के लिए सरकार ने 5–5 लाख रुपए का फंड जारी किया है। लेकिन इस व्यवस्था पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। सरकार द्वारा कलेक्टरों के माध्यम से जिलेवार टेंडर निकालकर सामान खरीदने की प्रक्रिया पर कई विधायक नाराज हैं। 5 दिसंबर को सीएम हाउस में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में इस मुद्दे पर जोरदार चर्चा हुई। आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय और चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि यदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम विधायक के कार्यालय पर बनना है, तो उन्हें स्व-विवेक से अच्छा और टिकाऊ सामान खरीदने की अनुमति दी जाए।

उन्होंने आशंका जताई कि यदि कलेक्टर या किसी एजेंसी के भरोसे यह काम हुआ, तो “सबसे सस्ता और चाइनीज सामान” लगवा दिया जाएगा, जो जल्दी खराब हो जाएगा। “हम बिल–रसीद जमा कर देंगे, पर सामान ब्रांडेड चाहिए” चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि कलेक्टरों को दिए गए फंड में टेंडर के चक्कर में कम गुणवत्ता वाला चाइनीज सामान खरीदा जा सकता है।

Read Also: बीएचईएल महारत्न कंपनी में जीएम से ईडी प्रमोशन इंटरव्यू 10 दिसंबर को

उन्होंने कहा कि “यदि विधायक को अधिकार देंगे तो हम बेहतर क्वालिटी का सामान खरीदेंगे। हम सीधे भुगतान कर बिल भी दे देंगे। आपकी मंशा भी पूरी होगी और VC रूम भी लंबे समय चलेगा।” सीएम ने इस सुझाव पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...