15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeभोपालएसआईआर-मृत, शिफ्टेड वोटर्स को ढूंढने आज भी मैदान में अमला

एसआईआर-मृत, शिफ्टेड वोटर्स को ढूंढने आज भी मैदान में अमला

Published on

भोपाल ।
भोपाल जिला प्रशासन का मंगलवार को भी डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन जारी रहा।
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में ASDR यानी मृत, एब्सेंट, शिफ्टेड, डबल और अन्य कैटेगरी के वोटर्स के वेरिफिकेशन के लिए मंगलवार को अफसर फिर से मैदान में उतरे। अब तक करीब डेढ़ लाख मतदाताओं को क्रॉस चेक करने का दावा है। आज शाम तक कुल 2 लाख 7 हजार 378 की जांच की जानी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को 92 वोटर्स का वेरिफिकेशन करना है। भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के ये वोटर्स हैं।

जानकारी के अनुसार अनकलेक्टेबल कैटेगिरी में शामिल मतदाताओं की जांच के लिए कुल 551 अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी तय की गई है। हर अधिकारी और कर्मचारी को बूथ का जिम्मा सौंपा गया। 15 दिसंबर को उन्होंने करीब 1.40 लाख वोटर्स का सत्यापन कर लिया, जबकि 10 हजार से अधिक आज अब तक (दोपहर डेढ़ बजे) हो चुके हैं। सभी वोटर्स की जांच नहीं होती है तो 18 दिसंबर के बाद उनके नाम हटा दिए जाएंगे।

Read Also: इंदौर के पास मुंबई–आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में भिड़ंत से लगी आग

कलेक्टर सिंह ने भोपाल मध्य विधानसभा के पोलिंग बूथ नंबर-150 का जिम्मा लिया है। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को 104, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी को 108, एडीएम सुमित पांडेय को 109, अंकुर मेश्राम को 106, पीसी शाक्य को 103, प्रकाश नायक के पास 101 वोटर्स की जांच का जिम्मा सौंपा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता के साथ सभी ज्वाइंट कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जिला अधिकारियों को भी विधानसभा के हिसाब से जिम्मेदारी दी गई है।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this