9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालजुएं का अड्डा चलाने वाले बदमाश पर गोली चलाने वाले 3 गिरफ्तार

जुएं का अड्डा चलाने वाले बदमाश पर गोली चलाने वाले 3 गिरफ्तार

Published on

भोपाल।
राजधानी में जुएं का अड्डा चलाने वाले बदमाश और उससे रंगदारी मांगने वाले दो कुख्यात बदमाशों के बीच चल रही रंजिश के चलते हुए वार मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को परेड निकालने के बाद अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। स्टेशन बजरिया में रहने वाले दानिश अली धाने का निगरानी गुंडा है वह रेलवे में पार्सल ठेकेदारी का काम करता है। लेकिन, इसकी आड़ में वह क्षेत्र में जुए का अड्डा चला रहा था। दानिश अली की तीन पत्ती है, जिसमें एक पत्ती रिमश है। वह मूलतः ऐशबाग इलाके की रहने वाली है। उसका परिवार भी गुंडा सूची में शामिल है।

दानिश अली से जुए का अड्डा चलाने के एवज में रुसी खान रंगदारी मांग रहा था। यह बात पुलिस को शुरुआती जांच में पता चली थी। पुलिस ने तीन दिन पहले दानिश अली पर गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों शाहवेज खान और फरदीन खान को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपी स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि दानिश अली जब जेल में बंद हुआ था, उसके बाद घर का एक सदस्य उसके खिलाफ हो गया। जिससे गठबंधन हुआ वह रूसी खान गिरोह के लिए काम करता है। वारदात में शामिल सकलेन कुछ आरोपियों की पुलिस ने परेड निकालने के बाद न्यायालय में पेश किया दिनों पूर्व ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा है।

उसकी भी तीन-चार औरतों के साथ संबंध है। रूसी और सकलेन की दनिश अली से रंजिश है। आरोपियों ने इंटखेड़ी इलाके में एक शादी समारोह में जाते वक्त शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे दानिश अली पर एक-एक करके पांच गोलियां चलाई थी। आरोपी ये बाइक पर सवार सात लोग थे उसकी कार को ओवरटेक करने के बाद ताबड़तोड़ गोलियां मारी थी। इस दौरान तीन गोलियां दानिश अली के पेट पर लगी हैं।

Read Also: विवाह प्रोत्साहन राशि के नाम पर रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

घटना के वक्त कार में उसकी बहन और पत्नी रिमशा भी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शत्रू जनवर, जुबेर किलकिल, फरदीन, शाहवेज समेत सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने वारदात के बाद से फरार चल रहे सकलेन उर्फ ब्रांड पिता स्व. एनुलहक खान उम्र 25 साल, स उर्फ इकबाल उर्फ वजनदार पिता स्व. अबरार खान उम्र 40 साल और जुबेर उर्फ शमशेर उर्फ किलकिल पिता कमरुल हसन उम्र 40 साल को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...