9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालबिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह पहुंचीं भोपाल

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह पहुंचीं भोपाल

Published on

भोपाल ।
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से बिहार सरकार में खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह से गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान श्रेयसी सिंह ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के सतत प्रयासों और विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं की सराहना करते हुए प्रदेश को खेल विकास का प्रभावी मॉडल बताया। मुलाकात के दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश आज देश के अग्रणी खेल राज्यों में शामिल है। राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश देश में तृतीय स्थान पर है।

Read Also: दुपहिया वाहन चालकों के पहले चालान काटे, फिर दिया हेलमेट

उन्होंने बताया कि सरकार की नीति खिलाड़ियों, खेल मैदानों और प्रशिक्षण तंत्र के समग्र विकास पर केंद्रित है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक मंच मिल सके। एमपी-बिहार के बीच नॉलेज एक्सचेंज का प्रस्ताव बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दोनों राज्यों के बीच खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए नॉलेज एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को एक-दूसरे की अधोसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों और सुविधाओं का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा, जिससे कौशल विकास और प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार होगा।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this