15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालएक्सीडेंट रोकने फार्मूले पर काम करेंगे ट्रैफिक अफसर

एक्सीडेंट रोकने फार्मूले पर काम करेंगे ट्रैफिक अफसर

Published on

भोपाल ।
पीटीआरआई में एक्सीडेंट रोकने के लिए हुए प्रशिक्षण में यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारी। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को एजुकेशन, इंजीनियरिंग, इन्फोर्समेंट और इमरजेंसी केयर (4E फॉर्मूला) पर काम करने की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण में फील्ड स्टाफ की सतर्कता के जरिए एक्सीडेंट में जीरो डेथ का टारगेट हासिल करने पर विशेष फोकस किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को समझाइश दी गई कि सड़क पर पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों की सुरक्षा को हर हाल में प्राथमिकता दी जाए।

Read Also: बिहार के छोरों ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड! पर हर्षा भोगले क्यों हुए ‘टेंशन’ में? बोले- जश्न मनाने की ज़रूरत नहीं…

दुर्घटना मुक्त सफर और सड़क हादसों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस परिवहन शोध संस्थान  द्वारा प्रदेश के यातायात पुलिस निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारियों को यातायात रिफ्रेशर कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शाहिद अबसार के निर्देश पर सड़क पर चलने वालों को सुरक्षित सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। खासतौर पर पदयात्रियों और साइकिल चालकों को प्रायोरिटी के आधार पर सुरक्षित और दुर्घटना-मुक्त सफर उपलब्ध कराने पर आने वाले समय में फोकस करने की बात कही गई।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...