8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपालकोलार में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत

कोलार में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत

Published on

भोपाल ।
भोपाल के कोलार में गेहूं खेड़ा से नीलबड़ की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित छोटे पुल पर गुरुवार रात गंभीर हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत के बाद एक सिविल ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि दूसरी कर में सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय अब्दुल रशीद खान पिता नाथू खान फेस-1 कोलार के रहने वाले थे। सिविल कांट्रैक्टरशिप करते थे। गुरुवार रात डी मार्ट के पीछे से होते हुए गेहूं खेड़ा वाले मार्ग से रातीबड़ के लिए जा रहे थे।

Read Also: बिहार के छोरों ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड! पर हर्षा भोगले क्यों हुए ‘टेंशन’ में? बोले- जश्न मनाने की ज़रूरत नहीं…

छोटे पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कर को जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी कर में तीन युक्तियां और दो युवक सवार थे जबकि, अब्दुल रशीद अपनी कर में अकेले थे। हादसे के बाद केबिन में फंसे रहे हादसे के बाद अब्दुल रशीद गाड़ी के डैश बोर्ड और सीट के बीच में फंसे रहे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हमीदिया हॉस्पिटल में बॉडी का पीएम कराया जा रहा है। मामले में कोलार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...