13 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल के टीजीएम विभाग में प्रथम बार निर्मित गियर–पिनियन का सफल...

बीएचईएल भोपाल के टीजीएम विभाग में प्रथम बार निर्मित गियर–पिनियन का सफल उत्पाद हस्तांतरण

Published on

भेल भोपाल।
बीएचईएल के टीजीएम विभाग में आयोजित उत्पाद हस्तांतरण कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय की विशेष उपस्थिति में टीएम–4509 के लिए निर्मित गियर एवं पिनियन का औपचारिक हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर अंकित अग्रवाल, उप प्रबंधक द्वारा उत्पाद को बसंत कुमार, उप महाप्रबंधक  को सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि इस मॉड्यूल के गियर एवं पिनियन का निर्माण टीजीएम टीम द्वारा पहली बार सफलतापूर्वक किया गया है, जो विभाग की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (फीडर्स एवं ट्रांसफार्मर–विनिर्माण, कमर्शियल एवं अनुरक्षण) रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक एसए डोंगरे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने टीजीएम विभाग द्वारा गियर एवं पिनियन की समय पर आपूर्ति की सराहना की।

Read Also:प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेला का एक जनवरी को समापनमेला लोगों को जोडऩे की संस्कृति है, आयोजन समिति लोगों के अनंद और…

साथ ही विभाग में 5एस प्रणाली के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप कार्यस्थल की स्वच्छता, सुव्यवस्था, सुरक्षा एवं कार्यक्षमता में हुए उल्लेखनीय सुधार के लिए पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक भूषण लाल वर्मा, अपर महाप्रबंधक   राजेश कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक मनीष वर्मा, योगेश हिंगे, वरुण प्रताप सिंह सहित टीजीएम विभाग के समस्त अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल के आगा क्लब में ‘सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आगाज

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित आगा क्लब में पांच दिवसीय 'सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026'...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...